हरि ओम आश्रम प्रेरित वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार

हरि ओम आश्रम प्रेरित वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार

हरि ओम आश्रम, नडियाद के पूज्य श्री मोटा के जन्मशताब्दी के स्मरण मंं स्थापित हरि ओम आश्रम प्रेरित वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार – 2018 के लिए भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पी.आर.एल.) द्वारा नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं।

यह पुरस्कार हर दो वर्ष में एक बार किसी विशिष्ट भारतीय वैज्ञानिक को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके अभिनव और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में एक रजत फलक, प्रशस्ति पत्र एवं 2,00,000/- रु. का नकद पुरस्कार शामिल है।

नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जून 2019 है। नामांकन में उम्मीदवार के संक्षिप्त बायो-डेटा सहित उनके वैज्ञानिक योगदान और उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक सारांश होना चाहिए, और निदेशक, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, नवरंगपुरा, अहमदाबाद-380009 पर अथवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ [email protected] पर ई-मेल द्वारा भेजा जाना चाहिए।

हरि ओम आश्रम वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्तकर्ता (1998-2018)