फैकल्टी अवसर

पी.आर.एल. में संकाय/वैज्ञानिक पद के लिए आवर्ती आमंत्रण

भारत सरकार, अंतरिक्ष विभाग की एक स्वायत्त यूनिट भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पी.आर.एल.) उच्च कोटि के शोध और प्रकाशन के प्रतिष्ठित कार्यों और दो या दो से अधिक वर्षों के पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव रखने वाले अत्यंत प्रतिभाशाली एवं प्रेरित युवा शोधकर्ता से वैज्ञानिक/इंजीनियर/संकाय पद के लिए आवेदन आमंत्रित करती है।

पी.आर.एल. के अनुसंधान क्षेत्रों में मुख्यतः खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी, सौर भौतिकी, ग्रहीय विज्ञान, अंतरिक्ष और वायुमंडलीय विज्ञान, भूविज्ञान, परमाणु, आणविक और प्रकाशिक भौतिकी और सैद्धांतिक भौतिकी शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए पी.आर.एल. वेबसाइट देखें। पी.आर.एल. के विषयों से संबंधित अंतरिक्ष-वाहित उपकरणों और वैज्ञानिक प्रयोगों के विभिन्न उप-प्रणालियों के निर्माण और विकास में तकनीकी/इंजीनियरिंग की योग्यता और अनुभव रखने वाले व्यक्तियों के लिए भी अवसर उपलब्ध हैं। पी.आर.एल. के प्रमुख अनुसंधान क्षेत्रों में नए विज्ञान कार्यक्रम प्रारंभ करने या वर्तमान कार्यक्रम (कार्यक्रमों) को सुदृढ़ बनाने में रुचि रखने वाले वैज्ञानिकों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

उम्मीदवार के शोध अनुभव के आधार पर प्रस्तावित किए जाने वाले पदों का निर्धारण किया जाएगा। सामान्यतः, दो (या अधिक) वर्षों के पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव के साथ प्रवेश स्तर का पद वैज्ञानिक एस.डी. (स्तर 11) होता है। उत्कृष्ट उपलब्धियों सहित अधिक अनुभवी व्यक्ति के लिए उपयुक्त प्रवेश अवसर उपलब्ध हैं।

उपरोक्त अपेक्षाओं के अनुरूप इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड, शोध अनुभव, रेफरी जर्नलों में प्रकाशनों की अद्यतन सूची, पुरस्कार और सम्मान, पी.आर.एल. में प्रारंभ किया जाने वाला एक शोध प्रस्ताव (3-4 पृष्ठ), और कार्यसंबंधी अभिमत के लिए कम से कम पांच रेफरी के नाम सहित विस्तृत सी.वी. के साथ निदेशक, पी.आर.एल. को [email protected] पर ई-मेल द्वारा अथवा निम्न पते पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा किए गए शोध कार्यों के महत्व और इसकी क्षमता का वर्णन करते हुए विशिष्ट वैज्ञानिकों के दो संदर्भ पत्र वांछनीय है।