रेस्पांड कार्यक्रम

इसरो द्वारा प्रायोजित अंतरिक्ष विज्ञान रेस्पांड प्रोग्राम को 1976 से पी.आर.एल. द्वारा प्रबंध किया जा रहा है। यह प्रोग्राम विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के वैज्ञानिकों को खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी, सौर भौतिकी, पृथ्वी के मध्य वायुमंडल और आयनमंडल की अनुसंधान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। कुल 82 अंतरिक्ष विज्ञान परियोजनाओं को इसरो द्वारा सहायता दी गई है, इनमें से विश्वविद्यालयों में 44 और अनुसंधान संस्थानों में 38 की गई हैं। रेस्पांड के लिए आवेदन साल भर में किसी भी समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रत्येक प्रस्ताव में आवेदन अग्रेषण संस्था से एक प्रधान अन्वेषक होनी चाहिए। इस परियोजना पर काम कर रहे सहयोगी संस्थानों से सह अन्वेषक(ओं) भी हो सकते हैं। परियोजना का संतोषजनक समापन प्रधान अन्वेषक और उनके/उनकी संस्था की जिम्मेदारी है। प्रत्येक प्रस्ताव में इस तरह की जानकारी होनी चाहिए:

  1. सभी अन्वेषकों के जीवन-वृत्त (प्रत्येक अन्वेषक की उम्र के साथ)।
  2. प्रस्तावित अनुसंधान का संक्षिप्त विवरण, विशेष रूप से उसके उद्देश्य और वैज्ञानिक गुण-दोष।
  3. प्रस्तावित अनुसंधान के लिए उपयोग किए जाने वाले दृष्टिकोण या तकनीकों का विवरण।
  4. वित्तीय सहायता की आवश्यकता।
  5. अन्य एजेंसियों द्वारा वित्तपोषित किए गए या किए जाने वाले प्रस्तावित अनुसंधान परियोजनाओं की सूची।

संपर्क :
समन्वयक, अंतरिक्ष
विज्ञान रेस्पॉंड प्रोग्राम, पी.आर.एल.
ई-मेल: respond[At]prl[Dot]res[Dot]in