पुस्तकालय और सूचना सेवाएं

पीआरएल पुस्तकालय तीन परिसरों में - मुख्य परिसर , थलतेज परिसर और पीआरएल के यूएसओ परिसर में खगोल विज्ञान, भूविज्ञान, ग्रहीय विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, सौर भौतिकी एवं सैद्धांतिक भौतिकी में दुनिया के सभी छोर की पुस्तकों, पत्रिकाओं और अन्य गैर-पुस्तक सामग्री के सर्वोत्तम संग्रह को प्रदर्शित करने वाला ज्ञान का भंडार है।

 पीआरएल पुस्तकालय संस्थान का आधार है और प्रिंट, डिजिटल और ऑडियो-विजुअल सामग्री को सहज तरीके से प्रबंधन करने का बहुआयामी सुविधा है। यह पीआरएल में ज्ञान का क्षमता निर्माण और अनुसंधान कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुस्तकालय मुख्य वेबपेज एक विंडो की तरह काम करता है जिसके माध्यम से पीआरएल द्वारा सब्सक्राइब किए गए डिजिटल विषय-वस्तु के साथ-साथ ओपन एक्सेस विषय-वस्तु तक पहुंचना संभव होता है। मुख्यतः, यह पुस्तकालय द्वारा सब्सक्राइब की गई पत्रिकाओं में से 80 प्रतिशत ऑनलाइन पत्रिकाओं का लिंक प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, AGU डिजिटल पुस्तकालय, जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका (GSA) आर्काइव, फिजिकल रिव्यू ऑनलाइन आर्काइव (PROLA), 'साइंस' (Science) आर्काइव और PQDT - प्रोक्वेस्ट डिसर्टेशन एंड थीसिस डेटाबेस उपलब्ध कराई गई है। अंतरिक्ष ज्ञान - इसरो पुस्तकालय कंसोर्टियम के माध्यम से, IEEE डिजिटल पुस्तकालय, SPIE डिजिटल पुस्तकालय, AIAA पत्रिकाएं, नेचर (Nature) पत्रिका, स्प्रिंगर (Springer) पत्रिकाएं, वाइली (Wiley) पत्रिकाएं और एल्सेवियर (Elsevier) पत्रिकाएं उपलब्ध कराई गयी है। पुस्तकालय ने वर्ष 2016-17 से, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के लिए Ithenticate उपकरण द्वारा समानता जांच (साहित्यिक चोरी की जांच) करना शुरू कर दिया है क्योंकि विद्यार्थियों के लिए थीसिस जमा करने से पहले समानता/मौलिकता जांच करना अनिवार्य होता है और अधिकांश जर्नल किसी लेख को प्रकाशन के लिए स्वीकार करने से पहले मौलिकता की जांच करती है। पुस्तकालय छात्रों को उनके डेस्कटॉप/लैपटॉप पर “ग्रामरली” (Grammarly) उपकरण प्रदान करके शोध पत्र और थीसिस लिखने में भी सहायता उपलब्ध करवाता है। वर्क फ्रॉम होम या यात्रा के समय काम करने के लिए वैज्ञानिकों के लिए रिमोट एक्सेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

पीआरएल पुस्तकालय संस्थागत संग्रह का प्रबंधन भी करता है जिसमें पीआरएल लेखकों द्वारा 1990 से वर्तमान तक प्रकाशित किए गए जर्नल लेख शामिल हैं और यह पुस्तकालय मुख्य पृष्ठ के माध्यम से जुड़ा हुआ है। पीआरएल लेखकों के 4000 से अधिक लेख अब इस संग्रह का हिस्सा हैं। संस्थागत संग्रह के अनुरक्षण के लिए ग्रीनस्टोन डिजिटल लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। वर्ष 1952 से पीआरएल की सभी थीसिस पीआरएल उपयोगकर्ताओं के लिए अब पूर्ण टेक्स्ट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वर्ष 1977 से पीआरएल द्वारा प्रकाशित सभी तकनीकी नोट का डिजीटलीकरण कर दिया गया है और वे पीआरएल उपयोगकर्ताओं के लिए पूर्ण टेक्स्ट ऑनलाइन उपलब्ध हैं। पुस्तकालय के मुख्य वेबपेज के माध्यम से 550 से अधिक ई-पुस्तकें उपलब्ध है।

लाइब्रेरी वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें

नई लाइब्रेरी वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें.

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
डॉ निष्ठा अनिलकुमार,
प्रमुख, पुस्तकालय और सूचना सेवाएं
ईमेल: nishtha[AT]prl[DOT]res[DOT]in