हिंदी अनुभाग

भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पी.आर.एल.) का हिंदी अनुभाग भारत सरकार की राजभाषा नीतियों का सुचारु कार्यान्वयन एवं अंतरिक्ष विभाग के संबंधित आदेशों के परिपालन हेतु प्रतिबद्ध है। राजभाषा गतिविधियों में नगर स्तर पर पी.आर.एल को कई बार पुरस्कार प्राप्त होना, इस प्रदिबद्धता को प्रतिपादित भी करता है। हिंदी अनुभाग पी.आर.एल. का एक महत्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग है।

नए भर्ती होने वाले स्टाफ सदस्यों की राजभाषा संबंधी ज्ञान एवं आवश्यकता को ध्यान में रखने से लेकर महत्वपूर्ण बैठकों एवं समय-समय पर हिंदी प्रचार-प्रसार संबंधी विभिन्न प्रोत्साहनवर्धक कार्यक्रम आयोजित करना, प्रशिक्षण, निरीक्षण में सहायता प्रदान करना भी इस अनुभाग के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। अन्य तात्कालिक एवं समयबद्ध कार्यों में मुख्य है अनुवाद कार्य जिनमें, संस्था के वार्षिक प्रतिवेदन से लेकर विभिन्न बैठकों की कार्यसूची, कार्यवृत्त, दैनंदिन सूचना, सामान्य आदेश एवं राजभाषा नियमावली धारा 3(3) के अंतर्गत विभिन्न दस्तावेज तैयार करना, इत्यादि शामिल हैं। पी.आर.एल. वैज्ञानिक कार्यों की एक अग्रणी संस्था है जिससे विज्ञान विषय संबंधी अनुवाद विशेष तकनीकी अनुवाद होता है, जिसे हिंदी अनुभाग पूर्ण कौशल के साथ सम्पादित करता आया है। संस्था के विभिन्न अनुभागों द्वारा हिंदी में पत्राचार एवं अन्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समय-समय पर आंतरिक निरीक्षण की व्यवस्था भी इस अनुभाग के मुख्य कार्यों का एक भाग है। पी.आर.एल. की हिंदी पत्रिका “विक्रम” का प्रकाशन एवं मौलिक हिंदी पुस्तक लेखन संबंधी बुनियादी सहायता का उत्तरदायित्व भी हिंदी अनुभाग पर है। इसके अलावा हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी तकनीकी संगोष्ठी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।

श्रीमती रुमकी दत्ता

Mrs. Rumkee Dutta

E-mail : rumkee[At]prl[dot]res[dot]in
Office : +91-79-26314206