सभी पुस्तकों, पत्रिकाओ, सीडी, डीवीडी और लेख को ऑनलाइन सूचीपत्र खोज इंटरफ़ेस - कोहा सॉफ्टवेयर के वेब-ओपेक के माध्यम से सभी (मुख्य, थलतेज और उदयपुर परिसर) में खोजा जा सकता है|
पीआरएल पुस्तकालय दो स्रोतों के माध्यम से ई-पुस्तकों तक पहुंच प्रदान करती है:
1)पीआरएल सदस्यता: वे ई-पुस्तकें जिनकी सदस्यता पीआरएल पुस्तकालय लेती है।
2)अंतरिक्ष ज्ञान कंसोर्टियम: ई-पुस्तकों तक पहुंच के लिए कंसोर्टियम आधारित सुविधा।
पीआरएल पुस्तकालय निम्नलिखित ई-पत्रिकाएं और डेटाबेस तक पहुंच प्रदान करता है:
1) वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन
2)पीआरएल सब्स्क्रिप्शन
3)अंतरिक्ष ज्ञान
अंतर-पुस्तकालय आदान (आईएलएल) और प्रलेख वितरण सेवाएं (डीडीएस) देश के अन्य पुस्तकालयों से आदान-प्रदान के आधार पर उपयोगकर्ताओं द्वारा आवश्यक विद्वतापूर्ण साहित्य प्रदान करने के लिए पुस्तकालय की महत्वपूर्ण सेवा हैं।
संस्थागत बौद्धिक सामग्री जैसे ,शोध, रिपोर्ट और शोध लेख आदि को इलेक्ट्रॉनिक रूप में संग्रहित किया जाता है | वैज्ञानिकों और शोध छात्रों के लिए उनके वैज्ञानिक कार्यों को गति देने के लिए सुलभ बनाया जाता है।
PRL लाइब्रेरी निम्नलिखित विशिष्ट अनुसंधान सहायता सेवाएं प्रदान करती है:
1) साहित्य खोज सहायता
2)समानता जांच - iThenticate
3)व्याकरण जांच - Grammarly
4)शैक्षणिक लेखन - Overleaf
5)अनुसंधान प्रभाव मापन
6)अनुसंधान सहायता के लिए AI/ML टूल्स
पुस्तकालय अंतरिक्ष ज्ञान (इसरो लाइब्रेरी कंसोर्टियम) एलएसरिमोट के माध्यम से डेटाबेस, ई-जर्नल्स, ई-बुक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सूचना जैसे ई-रिसोर्स का ऑफ-कैंपस पहुंच प्रदान करता है। एलएस-रिमोट.
परिसंचरण डेस्क की सेवाओं में मुख्य रूप से पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को उधार प्रकार की पुस्तकालय सामग्री (जैसे किताबें, जर्नल और डीवीडी) का चेक-इन, चेक-आउट और नवीनीकरण शामिल है।
सामयिक जागरूकता सेवा (सीएएस) जैसे अखबार की कतरनें जो विद्वानों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को उनके विशेषज्ञता के क्षेत्रों में हाल ही में प्रकाशित साहित्य के बारे में सचेत करती है।
पुस्तकालय ,आधिकारिक और विद्वानों की जरूरतों के लिए फोटोकॉपी, स्कैनिंग और प्रिंटिंग सुविधाएं प्रदान करता है। ये सेवाएँ कॉपीराइट कानून के अनुपालन में प्रदान की जाती हैं।
पुस्तकालय अपने प्रोजेक्ट कोष के माध्यम से शोधकर्ता को किताबें खरीदने में मदद करता है। पुस्तकालय पीआरएल कर्मचारियों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए किताबें खरीदने में भी सहायता करता है।
पीआरएल पुस्तकालय स्टाफ, सदस्यों और आगंतुकों को पुस्तकालय और पीआरएल की हालिया गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए डिजिटल सूचना बोर्ड (डीएनबी) का उपयोग करता है। डीएनबी, मेन थलतेज और यूएसओ परिसरों में स्थापित किए गए हैं।