सभी पुस्तकों, पत्रिकाओ, सीडी, डीवीडी और लेख को ऑनलाइन सूचीपत्र खोज इंटरफ़ेस - कोहा सॉफ्टवेयर के वेब-ओपेक के माध्यम से सभी (मुख्य, थलतेज और उदयपुर परिसर) में खोजा जा सकता है|
ओ.एन.ओ.एस ( वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन ) - सरकार की एक पहल। भारत सरकार का लक्ष्य एक एकीकृत जर्नल पोर्टल के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना है।
पीआरएल पुस्तकालय पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को होमपेज में उपलप्ध ई-पुस्तकों, ई-जर्नल्स और डेटाबेस का ऑन -कैंपस अभिगमन प्रदान करता है।
अंतर-पुस्तकालय आदान (आईएलएल) और प्रलेख वितरण सेवाएं (डीडीएस) देश के अन्य पुस्तकालयों से आदान-प्रदान के आधार पर उपयोगकर्ताओं द्वारा आवश्यक विद्वतापूर्ण साहित्य प्रदान करने के लिए पुस्तकालय की महत्वपूर्ण सेवा हैं।
संस्थागत बौद्धिक सामग्री जैसे ,शोध, रिपोर्ट और शोध लेख आदि को इलेक्ट्रॉनिक रूप में संग्रहित किया जाता है | वैज्ञानिकों और शोध छात्रों के लिए उनके वैज्ञानिक कार्यों को गति देने के लिए सुलभ बनाया जाता है।
पीआरएल पुस्तकालय 1))समानता जांच - iThenticate 2)व्याकरण जांच - Grammarly, 3) शोध प्रभाव मापन अनुसंधान सहायता सेवाएं प्रदान करता है। 4) अनुसंधान सहायता के लिए एआई/एमएल उपकरण
पुस्तकालय अंतरिक्ष ज्ञान (इसरो लाइब्रेरी कंसोर्टियम) एलएसरिमोट के माध्यम से डेटाबेस, ई-जर्नल्स, ई-बुक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सूचना जैसे ई-रिसोर्स का ऑफ-कैंपस पहुंच प्रदान करता है। एलएस-रिमोट.
परिसंचरण डेस्क की सेवाओं में मुख्य रूप से पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को उधार प्रकार की पुस्तकालय सामग्री (जैसे किताबें, जर्नल और डीवीडी) का चेक-इन, चेक-आउट और नवीनीकरण शामिल है।
सामयिक जागरूकता सेवा (सीएएस) जैसे अखबार की कतरनें जो विद्वानों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को उनके विशेषज्ञता के क्षेत्रों में हाल ही में प्रकाशित साहित्य के बारे में सचेत करती है।
पुस्तकालय ,आधिकारिक और विद्वानों की जरूरतों के लिए फोटोकॉपी, स्कैनिंग और प्रिंटिंग सुविधाएं प्रदान करता है। ये सेवाएँ कॉपीराइट कानून के अनुपालन में प्रदान की जाती हैं।
पुस्तकालय अपने प्रोजेक्ट कोष के माध्यम से शोधकर्ता को किताबें खरीदने में मदद करता है। पुस्तकालय पीआरएल कर्मचारियों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए किताबें खरीदने में भी सहायता करता है।
पीआरएल पुस्तकालय स्टाफ, सदस्यों और आगंतुकों को पुस्तकालय और पीआरएल की हालिया गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए डिजिटल सूचना बोर्ड (डीएनबी) का उपयोग करता है। डीएनबी, मेन थलतेज और यूएसओ परिसरों में स्थापित किए गए हैं।