समाचार/सूचना

       

पुस्तकालय@पीआरएल

पीआरएल पुस्तकालय और सूचना सेवाओं ने 1948 में पीआरएल के एक कार्यात्मक अंग के रूप में अपना आकार लेना शुरू कर दिया। विभाग ने अनुसंधान एवं विकास, शिक्षण और प्रशिक्षण के सात दशकों को देखा है, और शोध पत्र, रिपोर्ट, लेख एवं शोध प्रबंध जैसे हजारों विद्वत्तापूर्ण प्रलेखों के उपयोग का ज्ञानधार बन गया है।
Main Campus Library
मुख्य परिसर पुस्तकालय
Thaltej Campus Library
थलतेज परिसर पुस्तकालय
USO Campus Library
यूएसओ परिसर पुस्तकालय
पी.आर.एल पुस्तकालय यहाँ के तीनो परिसरों ( मुख्य, थलतेज और उदयपुर) में स्थित है | पुस्तकालय, पीआरएल के रचनात्मक अन्वेषण, बौद्धिक विकास और विद्वतापूर्ण कार्यों में आवश्यक भागीदार हैं। वे आधुनिक सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उपकरणों का उपयोग करके विशेषज्ञ सूचना सेवाएं प्रदान करते हैं जो पीआरएल के अनुसंधान, अध्यापन और अधिगम में सहायता करते हैं।

पुस्तकालय सेवाएँ

ओपैक सेवा

सभी पुस्तकों, पत्रिकाओ, सीडी, डीवीडी और लेख को ऑनलाइन सूचीपत्र खोज इंटरफ़ेस - कोहा सॉफ्टवेयर के वेब-ओपेक के माध्यम से सभी (मुख्य, थलतेज और उदयपुर परिसर) में खोजा जा सकता है|

परिसंचरण सेवा


परिसंचरण डेस्क की सेवाओं में मुख्य रूप से पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को उधार प्रकार की पुस्तकालय सामग्री (जैसे किताबें, जर्नल और डीवीडी) का चेक-इन, चेक-आउट और नवीनीकरण शामिल है।

ई-रिसोर्स अभिगमन

पीआरएल पुस्तकालय पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को होमपेज में उपलप्ध ई-पुस्तकों, ई-जर्नल्स और डेटाबेस का ऑन -कैंपस अभिगमन प्रदान करता है।

अंतर-पुस्तकालय आदान /प्रलेख वितरण सेवाएं सेवा


अंतर-पुस्तकालय आदान (आईएलएल) और प्रलेख वितरण सेवाएं (डीडीएस) देश के अन्य पुस्तकालयों से आदान-प्रदान के आधार पर उपयोगकर्ताओं द्वारा आवश्यक विद्वतापूर्ण साहित्य प्रदान करने के लिए पुस्तकालय की महत्वपूर्ण सेवा हैं।

संस्थागत शोध संग्रह सेवा

संस्थागत बौद्धिक सामग्री जैसे ,लेख रिपोर्ट और शोध लेख आदि को इलेक्ट्रॉनिक रूप में संग्रहित किया जाता है | वैज्ञानिकों और शोध छात्रों के लिए उनके वैज्ञानिक कार्यों को गति देने के लिए सुलभ बनाया जाता है।

अनुसंधान सहायता सेवा


पीआरएल पुस्तकालय 1))समानता जांच - iThenticate 2)व्याकरण जांच - Grammarly, 3) शोध प्रभाव मापन 4)संसाधन/विषय गाइड अनुसंधान सहायता सेवाएं प्रदान करता है।

सुदूर अभिगमन सेवा

पुस्तकालय अंतरिक्ष ज्ञान (इसरो लाइब्रेरी कंसोर्टियम) एलएसरिमोट के माध्यम से डेटाबेस, ई-जर्नल्स, ई-बुक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सूचना जैसे ई-रिसोर्स का ऑफ-कैंपस पहुंच प्रदान करता है। LSRemote.

सूचना डेस्क

सूचना डेस्क उपयोगकर्ताओं को संदर्भ सेवाएँ प्रदान करता है। इस सेवा के माध्यम से पुस्तकालय कर्मचारी सामग्री ढूंढने और सामान्य पूछताछ का जवाब देने में उपयोगकर्ताओं की सहायता करते हैं।

सामयिक जागरूकता सेवा


सामयिक जागरूकता सेवा (सीएएस) जैसे अखबार की कतरनें जो विद्वानों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को उनके विशेषज्ञता के क्षेत्रों में हाल ही में प्रकाशित साहित्य के बारे में सचेत करती है। Newspaper Clipping.

प्रतिलिपिकरण


पुस्तकालय ,आधिकारिक और विद्वानों की जरूरतों के लिए फोटोकॉपी, स्कैनिंग और प्रिंटिंग सुविधाएं प्रदान करता है। ये सेवाएँ कॉपीराइट कानून के अनुपालन में प्रदान की जाती हैं।

पुस्तके - प्रोजेक्ट कोष


पुस्तकालय अपने प्रोजेक्ट कोष के माध्यम से शोधकर्ता को किताबें खरीदने में मदद करता है। पुस्तकालय पीआरएल कर्मचारियों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए किताबें खरीदने में भी सहायता करता है।

डिजिटल प्रदर्श सूचना बोर्ड


पीआरएल पुस्तकालय स्टाफ, सदस्यों और आगंतुकों को पुस्तकालय और पीआरएल की हालिया गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए डिजिटल सूचना बोर्ड (डीएनबी) का उपयोग करता है। डीएनबी, मेन थलतेज और यूएसओ परिसरों में स्थापित किए गए हैं।